अन्य
कांग्रेस सरकार में दलितों पर हर 18 घंटे में अत्याचार होता था : अशोक तंवर
jantaserishta.com
16 Sept 2024 8:26 AM IST

x
रोहतक: भाजपा नेता अशोक तंवर ने रविवार को राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में बैठकर देश की आलोचना करते हैं, जो चिंता का विषय है। कांग्रेस सरकार में दलितों पर हर 18 घंटे में अत्याचार होता था, आज भी कांग्रेस की मानसिकता वही है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी विदेश में बैठकर आरक्षण को लेकर देश की आलोचना करते हैं, वह निंदनीय और चिंता का विषय है। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार होता था। महिलाओं के साथ बलात्कार और दलितों पर अत्याचार की बात आम थी। एक समय वह भी था, जब दलित परिवार का लड़का शादियों में घोड़ी भी नहीं चढ़ सकता था। गोहाना कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दलितों पर हुए अत्याचार के कई उदाहरण हैं।
तंवर ने कहा कि भाजपा में अपवाद हो सकता है, लेकिन कांग्रेस में परिवारवाद है। कांग्रेस फिजिकली और राजनीतिक तौर पर हत्या करती है, जबकि भाजपा में कोई भी बड़े पद पर हो सकता है। उन्होंने अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से इस्तीफे को लेकर किए गए ऐलान पर तंवर ने कहा कि केजरीवाल उंगली कटा कर शहीद होना चाहते हैं, पहले से पता था कि वह इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जो वादे किए थे, उन वादों पर खरे नहीं उतरे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





