अन्य

पाकिस्तानी कनेक्शन वाले साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 Jun 2024 3:26 PM IST
पाकिस्तानी कनेक्शन वाले साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
x
पटना: बिहार के कटिहार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कमीशन के रूप में फ्रॉड की गई कुल रकम का दस प्रतिशत हिस्सा मिलता था। इसके अलावा बाकी का 90 प्रतिशत हिस्सा हवाला और अन्य माध्यमों से पाकिस्तान भेजा जाता था।
कटिहार साइबर एसएचओ सह डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि साइबर थाना काण्ड संख्या 37/ 23 की जांच के दौरान पुलिस ने नेस्ताक आलम और ईशा कुमारी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन, स्मार्ट वॉच, विभिन्न बैंकों के 16 एटीएम कार्ड बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच में क्रम में अकाउंट से करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ। इस लेनदेन में पाकिस्तानी सम्पर्क वाले वर्चुअल मोबाइल नम्बर प्राप्त हुए। इससे यह साफ होता है कि इन आरोपियों का कनेक्शन पाकिस्तान से है।
डीएसपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की व्हाट्सएप के माध्यम से हर रोज बात होती थी। आरोपियों के मोबाइल फोन से करोड़ों रुपये के लेनदेन की भी बात सामने आई है। पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी गई है, कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इसी के आधार पर आगे भी कार्रवाई होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story