अन्य

डोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू से पहले एक्स पर साइबर हमला, एलन मस्क ने बताई वजह

jantaserishta.com
13 Aug 2024 9:13 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू से पहले एक्स पर साइबर हमला, एलन मस्क ने बताई वजह
x
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एलन मस्क के साथ होने वाला इंटरव्यू साइबर हमले की वजह से रोकना पड़ा। इसकी जानकारी खुद एलन मस्क ने दी।
यूएस ईस्टर्न टाइम के अनुसार, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप के साथ इंटरव्यू शाम 8 बजे के लिए निर्धारित था। मस्क ने एक पोस्ट में बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक्स पर बहुत बड़ा डीडीओएस हमला हुआ है। इसे बंद करने पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “हम कम संख्या में लाइव दर्शकों के साथ इंटरव्यू को आगे बढ़ाएंगे और बाद में बातचीत को पोस्ट करेंगे।”
एक व्याख्या के अनुसार, डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल-ऑफ-सर्विस अटैक (डीडीओएस) एक प्रकार का साइबर हमला है, जिसमें साइबर हमलावर ट्रैफिक को बढ़ाकर किसी वेबसाइट, सर्वर या नेटवर्क संसाधन को प्रभावित करता है।
पूर्व राष्ट्रपति को जनवरी 2021 में एक्स से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।। उस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ट्विटर के नाम से जाना जाता था। हालांकि, बाद में मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया और उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर लगा प्रतिबंध भी हटा लिया था।
ट्रंप की अगस्त 2023 में एक्स पर वापसी हुई और उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। ट्रंप की एक्स पर वापसी के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 300,000 और बढ़ गई। उनके कुल 88.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। उनके ट्रुथ अकाउंट पर 7.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे ट्रुथ प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं।
बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव की रेस से अपना नाम वापस ले लिया था। अब उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति की रेस में कमला हैरिस हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को आगामी चुनाव में चुनौती देती हुई दिखाई देंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story