अन्य

ढाका में रात एक से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू

jantaserishta.com
6 Aug 2024 8:23 AM IST
ढाका में रात एक से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू
x
नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में राजनीतिक संकट चल रहा है। बदलते सियासी समीकरण के बीच राजधानी ढाका में रात एक बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू की घोषणा की गई है।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार रात एक से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इसके बाद यहां सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्वायत्त, अर्ध-स्वायत्त, निजी संस्थान, कारखाने, स्कूल, कॉलेज, मदरसे, विश्वविद्यालय समेत सभी शैक्षणिक संस्थान खुल जाएंगे।
बता दें कि बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बीच पीएम पद से इस्तीफा देकर शेख हसीना भारत आ चुकी हैं। सोमवार शाम उनका विमान यूपी के गाजियाबाद स्थित वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ।
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हिंडन एयरपोर्ट पर शेख हसीना से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में शिफ्ट किया गया है। उनकी सुरक्षा में एजेंसियों को तैनात किया गया है। खबरों के मुताबिक बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में कुछ समय बिताने के बाद लंदन के लिए रवाना होने की तैयारी कर रही हैं।
बांग्लादेश में हुए ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करने वाले मेघालय ने बांग्लादेश सीमा पर रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story