अन्य

क्रोएशिया: पार्टी में गलती से फटा हैंड ग्रेनेड, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

jantaserishta.com
25 Nov 2024 8:48 AM IST
क्रोएशिया: पार्टी में गलती से फटा हैंड ग्रेनेड, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
x
जाग्रेब: दक्षिणी क्रोएशियाई शहर निन में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में हैंड ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह घटना शनिवार रात घटी।
बयान में कहा गया कि विस्फोट में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके 23 और 25 वर्षीय दो दोस्त और दो लड़कियां, जिनमें से एक 21 वर्ष की है और दूसरी नाबालिग है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
पुलिस जांच में पाया गया कि 25 वर्षीय घायल व्यक्ति एक 'एम75' हैंड ग्रेनेड लेकर आया था और अपार्टमेंट बिल्डिंग में एक पार्टी के दौरान उसे दूसरे 25 वर्षीय व्यक्ति दे दिया। गैर-पेशेवर तरीके से हैंडलिंग की वजह से ग्रेनेड गलती से फट गया।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है कि चार घायलों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।
इस वर्ष की शुरुआत से, सिबेनिक-क्निन के पुलिस विभाग ने 'कम हथियार, कम त्रासदिया' नामक अभियान शुरू किया है। इसके तहत नागरिकों से 1991-1995 के क्रोएशियाई स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बचे हुए हथियारों और विस्फोटक उपकरणों को स्वेच्छा से सौंपने की अपील की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story