अन्य
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, ओलंपिक में भारत के लिए मांगी दुआ
jantaserishta.com
29 July 2024 9:37 AM IST

x
उज्जैन: सावन के दूसरे सोमवार पर भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उमेश यादव बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं जो कि पहले भी बाबा के दर्शन करने उज्जैन आ चुके हैं।
मीडिया से बात करते हुए उमेश यादव ने कहा कि वो यहां पहले भी कई बार आ चुके हैं। यहां का माहौल और वातावरण अद्भुत है। यहां की कमेटी का धन्यवाद जिन्होंने दर्शन की अच्छी से अच्छी व्यवस्था कर रखी है। ओलंपिक में जो भी प्लेयर गए हैं, वह ज्यादा से ज्यादा गोल्ड जीत कर लाएं, यही मेरी बाबा महाकाल से कामना है।
इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव एक खतरनाक गेंदबाज हैं। वो वर्तमान में विदर्भ क्रिकेट टीम, भारतीय राष्ट्रीय टीम और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर के लिए खेलते हैं।
पेरिस ओलंपिक की बात करें तो यहां भारत ने 117 सदस्य दल मैदान में उतारा है।भारत को टोक्यो ओलंपिक से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस दल में युवा और अनुभव का मिश्रण है, जिससे देश को काफी उम्मीदें हैं।
रविवार को भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने शूटिंग में इतिहास रचा। वो ओलंपिक की शूटिंग प्रतिस्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ओलंपिक शूटिंग में भारत का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक भी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





