अन्य
क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत को बताया ऐतिहासिक, रोहित-विराट के संन्यास को कहा शानदार विदाई
jantaserishta.com
30 Jun 2024 12:56 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेल रहे क्रिकेट प्रेमियों ने रविवार को भारत की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की है।
क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि यह जीत बहुत महत्वपूर्ण इसलिए थी क्योंकि इसमें दो बड़े दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अब संन्यास का ऐलान कर दिया है। कल का मैच सांसें थाम देने वाला था। कल की जीत ऐतिहासिक है। भारत जीत का हकदार था।
रोहित शर्मा ने पूरी टूर्नामेंट में अच्छा खेला है। विराट कोहली ने अंत में शानदार यादगार पारी खेली। इसके अलावा बुमराह हार्दिक पांड्या ने भी अच्छा किया। ओवरऑल पूरी टीम अच्छा खेली। इंडिया जीत की हकदार थी। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में कोई भी मैच हारे बिना ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। अफ्रीका टीम ने भी अच्छा खेली लेकिन मैच में जीत तो किसी एक टीम को ही मिलती है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के ऐलान को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि यह तो सब पहले से ही तय था, लेकिन रोहित शर्मा का पता नहीं था। विराट कोहली का तो सब जानते थे कि एक अच्छी पारी खेलकर वह संन्यास लेंगे। लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने संन्यास लेकर अच्छा फैसला किया है। नए युवाओं को मौका मिलेगा और उनसे सीख मिलेगी। वाकई दोनों खिलाड़ी बहुत शानदार खेले और उनकी विदाई भी अब शानदार हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





