अन्य
सीपीएल 2025 : गुयाना ने सेंट किट्स को 5 विकेट से हराया
jantaserishta.com
16 Aug 2025 10:08 AM IST

x
नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2025) के दूसरे मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सेंट किट्स को 5 विकेट से हरा दिया। गुयाना को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 17.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
गुयाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। सेंट किट्स के लिए विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने 41 गेंद पर 60 रन की जोरदार पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
प्रिटोरियस ने गुयाना के लिए 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। शमार जोसेफ किफायती रहे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1, कप्तान इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिए।
154 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए सलामी बल्लेबाज बेन मैक्डॉरमोट ने 39 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी ने टीम के लिए जीत के रास्ते आसान कर दिए। इसके बाद शाई होप ने 39 गेंद पर 56 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 17.2 ओवर में 154 तक पहुंचा कर जीत दिला दी। गुयाना ने 5 विकेट पर 154 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।
सेंट किट्स के लिए फजलहक फारूखी, नसीम शाह और वकार सलामखिल ने 1-1 विकेट लिए, जबकि अब्बास अफरीदी ने 2 विकेट लिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





