अन्य
कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
jantaserishta.com
23 Aug 2024 6:03 PM IST

x
कोलकाता: कोलकाता की एक अदालत ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
संजय रॉय को शुक्रवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य कोलकाता के सियालदह में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई नियमित अदालत कक्ष के बजाय, एसीजेएम के कक्ष में की गई। वहां किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी।
कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कमरे के बाहर मौजूद थे। गौरतलब है कि रॉय को शुरू में कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार किया था। लेकिन कोर्ट द्वारा मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश देने के बाद आरोपी को सीबीआई के हवाले कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





