अन्य
टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने के पीछे देश की दुआएं और अपनों का प्यार: मोहम्मद शमी
jantaserishta.com
1 July 2024 12:06 PM IST

x
अमरोहा: भारत के आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद से देश में खुशी का माहौल है। टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इसे "अभूतपूर्व क्षण" बताया है।
उन्होंने टीम इंडिया और देशवासियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि 13 साल के इंतजार के बाद भारतीय टीम ने विश्वकप का कोई खिताब अपने नाम किया है। यह सब देश की दुआओं और टीम की मेहनत से हुआ है। यह टीम इंडिया के लिए अभूतपूर्व क्षण है। एक समय ऐसा लगा था कि भारतीय टीम के हाथ से टॉफी फिसल जाएगी। लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने न केवल मैच में वापसी की बल्कि टी-20 का विश्व चैंपियन भी बने।
उन्होंने कहा कि क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा एक खिलाड़ी के लिए बहुत भावुक पल होता है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट और देश के लिए बड़ा योगदान दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी चुनाव में अमरोहा आए थे। उन्होंने मेरा नाम लिया, यह मेरे और मेरे गांव के लिए बड़ी बात है।" दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। टीम इंडिया की जीत के बाद उनके गांव में भी खुशी का माहौल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





