अन्य
11वें राउंड तक काउंटिंग हो चुकी है, लेकिन छठा राउंड तक ही दिखाया जा रहा: पवन खेड़ा
jantaserishta.com
8 Oct 2024 12:40 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अभी-भी पांचवा और छठा राउंड ही दिखाया जा रहा है, जबकि अभी तक 11वें और 12वें राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
उन्होंने कहा, “आमतौर पर पत्रकार और मीडिया हाउस खुद ही इस स्थिति को अपने काउंटिंग सेंटर से दिखाते हैं, लेकिन इस बार नहीं दिखाया जा रहा है। हम पूछना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। पूरी वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है, जिसे लेकर गंभीर सवालों का उठना लाजिमी है।”
उन्होंने कहा, “यह सवाल हमारे वरिष्ठ नेता व प्रभारी जयराम रमेश ने भी उठाया है। उन्होंने पूछा, "क्या स्थानीय प्रशासन पर कोई दबाव डालने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा है, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम इस स्थिति को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। आखिर ऐसी क्या वजह है कि मतगणना से संबंधित आंकड़ों को छुपाने की कोशिश की जा रही है।”
दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आ रहे शुरुआती रुझानों में भाजपा पिछड़ती हुई, जबकि कांग्रेस बढ़त बनाती हुई नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद पूरी स्थिति ही बदल गई। भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर से जिस तेजी से आगे बढ़ रही है, उसे देख कांग्रेस खेमे के नेता मायूस हो गए। कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग वोटों की काउंटिंग करने में विलंब कर रहा है, जिस वजह से पूरी वस्तुस्थिति में पारदर्शिता नहीं आ पा रही है।
बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस ने 70 से अधिक सीटों पर जीत का परचम लहराने का दावा किया था और शुरुआती रुझानों में यह दावे वास्तविकता का रूप भी धारण करते हुए नजर आ रहे थे। इसी खुशी में कांग्रेस कार्यालय में नेता एक-दूसरे को मिठाई तक खिलाते हुए भी दिख रहे थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





