अन्य

कर्नाटक में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से भ्रष्टाचार हो रहा है: भाजपा

jantaserishta.com
11 Aug 2024 4:47 PM IST
कर्नाटक में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से भ्रष्टाचार हो रहा है: भाजपा
x
हुबली: कर्नाटक में कथित मुडा घोटाले को लेकर सियासत जारी है। इसे लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई है, तब से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ''इस सरकार ने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए कोई मुआवजा नहीं दिया है। जब भाजपा सत्ता में थी, तब मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने 1 लाख 70 हजार की मुआवजा राशि ध्वस्त हुए मकानों के पीड़ितों की दी थी। लेकिन मौजूदा सरकार ने सब कुछ केंद्र के भरोसे छोड़कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
प्रह्लाद जोशी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कर्नाटक के किसी भी जिले में सड़क का निर्माण ठीक तरीके से नहीं किया गया है। लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके इस्तीफे की भी मांग की है।
बता दें कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की इस्तीफे की मांग के खिलाफ बीजेपी और जेडीएस ने पदयात्रा निकाली। सिद्धारमैया के विरोध में यह पदयात्रा बेंगलुरु से शुरू होकर मैसूर में खत्म हुई।
दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे थे। भाजपा और जेडीएस के झंडे और तख्तियां लेकर उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की। उनके खिलाफ कथित भूमि आवंटन घोटाले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की गई है।
दरअसल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी पार्वती को मैसूरी विकास प्राधिकरण (मूडा) में एक घोटाले में फायदा हुआ। विपक्ष का आरोप है कि सिद्धारमैया की पत्नी को शहर के एक दूरदराज इलाके में 3.40 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के बदले वैकल्पिक भूखंड दिए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story