अन्य

उल्लू ऐप की वेब सीरीज 'हाउस अरेस्ट' पर विवाद गहराया, प्रोड्यूसर और होस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

jantaserishta.com
3 May 2025 8:17 AM IST
उल्लू ऐप की वेब सीरीज हाउस अरेस्ट पर विवाद गहराया, प्रोड्यूसर और होस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज
x
मुंबई: डिजिटल प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर प्रसारित वेब सीरीज ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने और महिलाओं के अश्लील चित्रण के आरोप में अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।
बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत के आधार पर मुंबई की अंबोली पुलिस ने इस शो के प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे और होस्ट एजाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 3(5), आईटी एक्ट की धारा 67(अ) और 67, साथ ही महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 4, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है।
गौतम रावरिया ने अपने बयान में कहा कि उन्हें 25 अप्रैल को 'हाउस अरेस्ट' वेब सीरीज के बारे में जानकारी मिली, जिसमें महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा और दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सामग्री 'देवी समान महिलाओं' का अपमान करती है। उनका दावा है कि उन्होंने यह शो अपने परिवार के साथ देखा और इसके दृश्य बेहद आपत्तिजनक पाए।
बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया और टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से इस शो को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। जब उन्होंने शो की जांच की, तो पाया कि यह वेब सीरीज न केवल उल्लू ऐप पर उपलब्ध है, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसके लिंक शेयर किए जा रहे हैं।
रावरिया का आरोप है कि प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे और होस्ट एजाज खान ने मिलीभगत करके ऐसी सामग्री तैयार की जो महिलाओं का अपमान करती है और समाज में गलत संदेश फैलाती है। जब उन्होंने एजाज खान से इस पर बात करनी चाही, तो उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
इसके बाद, बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को उल्लू ऐप के अंधेरी पश्चिम स्थित कार्यालय में एक लिखित आवेदन देकर ‘हाउस अरेस्ट’ सीरीज को बंद करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद उल्लू ऐप ने फिलहाल विवादित एपिसोड को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है, लेकिन अब कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story