अन्य
लगातार प्रदर्शन से बाधित होता है विकास : श्याम सिंह राणा
jantaserishta.com
22 March 2025 8:29 AM IST

x
करनाल: हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शंभू बॉर्डर और खानोरी बॉर्डर से किसानों को हटाए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे किसान पंजाब के किसान थे, जो लंबे समय से वहां पर बैठे हुए थे। जिस प्रदेश में ज्यादा प्रदर्शन होंगे, वो एरिया पिछड़ेगा। प्रदर्शन का अधिकार सबको है, लेकिन अगर आप लगातार प्रदर्शन करेंगे, तो प्रदेश का विकास बाधित होगा। वहां की इंडस्ट्री शिफ्ट कर जाएगी। जब प्रदेश का विकास रुकता है, तो यह सभी के लिए नुकसानदायक होता है। यह किसी एक राज्य के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए हानिकारक है।
कृषि मंत्री ने आगे कहा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 फसलों पर हरियाणा में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) घोषित करने की किसानों की मांग मान ली और इस पर कोई विरोध नहीं हुआ। पंजाब की सरकार को भी ऐसा ही कदम उठाना चाहिए था, लेकिन अब उन्होंने काफी देर से निर्णय लिया है, फिर भी यह अच्छा है।"
उल्लेखनीय है कि पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने सीमेंट से बनी दीवारों को हटा दिया है। ये दीवारें किसानों को रोकने के लिए बनाई गई थीं। इस दीवार को हटाने के बाद हरियाणा की ओर से रास्ता साफ कर दिया गया है।
इसके साथ ही, पंजाब पुलिस ने भी खनौरी और शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाकर इलाके को खाली करा लिया है। यह कार्रवाई 19 मार्च की रात को शुरू हुई थी, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने 20 मार्च को अपने हिस्से की बैरिकेडिंग हटाई।
आपको बता दें कि खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन पिछले साल 13 फरवरी से चल रहा था। किसानों की मांग थी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए। एक साल से ज्यादा समय तक चले इस प्रदर्शन के कारण स्थानीय जनजीवन प्रभावित हो रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





