अन्य
मुंबई-नासिक हाईवे पर कंटेनर ने पांच गाड़ियों में मारी जोरदार टक्कर, कई घायल
jantaserishta.com
15 July 2024 8:40 AM IST

x
मुंबई: मुंबई-नासिक हाईवे पर एक कंटेनर ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 से 15 लोग घायल हो गए हैं। मुंबई-नासिक हाईवे पर नवीन कसारा घाट के धबधबा पॉइंट के पास एक कंटेनर ने पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार कंटेनर का ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि सभी पांचों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। इस हादसे में 14 से 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर की टक्कर से मारुति सियाज, हुंडई, किआ, मारुति बलेनो जैसी पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में बताया कि कंटेनर का ब्रेक फेल हुआ और फिर कंटेनर ने आगे जा रही पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





