अन्य

सर्दियों में इन फलों का करें सेवन, स्वास्थ्य बनेगा बेहतर

jantaserishta.com
18 Oct 2024 8:29 AM IST
सर्दियों में इन फलों का करें सेवन, स्वास्थ्य बनेगा बेहतर
x
नई दिल्ली: अच्छी सेहत और स्वास्थ्य के लिए मौसम के हिसाब से फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह अक्सर डॉक्टर द्वारा दी जाती है। अब सर्दियों का मौसम आने वाला है, ऐसे में हम पांच ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, खास बात यह है कि ये फल आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं।
अगर सर्दियों के फल की बात करें और इसमें संतरे का नाम नहीं हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजार में संतरों के बिकने की भी शुरुआत हो जाती है। इसमें विटामिन 'सी' भरपूर मात्रा में होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर और सूजन से लड़ने में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर दिल के लिए अच्छा होता है। इसके नियमित सेवन करने से पाचन और वजन प्रबंधन में सहायता मिलती है।
अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन 'सी' भरपूर मात्रा में होती है। जो वजन घटाने और खाना पचाने, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करती है। इस फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है, जो कैंसर से लड़ने में सहायक होता है।
अनार भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कैंसर और दिल की बीमारियों के लिए अच्छा होता है। अनार के नियमित सेवन से सूजन और गठिया के लक्षण कम होते हैं, स्वस्थ रक्त प्रवाह और दिल के स्वास्थ्य के लिए भी सहायक होता है। इससे मस्तिष्क का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
कीवी में विटामिन 'सी', पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ये फल खाने से प्रतिरक्षा कार्य और पाचन तंत्र बेहतर होता है। नींद के गुणवत्ता और समय में भी सुधार का काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर और बुढ़ापे से लड़ता है।
नाशपाती में मौजूद प्रोसायनिडिन एंटीऑक्सीडेंट दिल के टिसू को मजबूत और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद फाइबर और पानी के कारण लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसमें मौजूद प्रोविटामिन ए त्वचा के स्वास्थ्य और घाव भरने में मदद करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story