अन्य

हिंदुओं के प्रति कांग्रेस की हिंसक मानसिकता निंदनीय : महंत राजूदास

jantaserishta.com
11 July 2024 8:51 AM IST
हिंदुओं के प्रति कांग्रेस की हिंसक मानसिकता निंदनीय : महंत राजूदास
x
अयोध्या: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सनातन विरोधी बयान को लेकर हनुमानगढ़ी महंत राजूदास ने पार्टी को घेरा है। उन्होंने हिंदुओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता को हिंसक करार दिया है।
महंत राजूदास ने कहा, "दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता हिंदुओं के खिलाफ हिंसक होती चली जा रही है। जिस प्रकार के बयान दिए जा रहे हैं कि हिंदू हिंसक हैं, राम मंदिर मूवमेंट को हमने हरा दिया और अब कर्नाटक में रामनगर का नाम बदलने की तैयारी भी की जा रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा सनातन पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। हिंदू के प्रति कांग्रेस की मानसिकता हिंसक होना बहुत ही दुखद और निंदनीय है। ऐसे लोगों से सनातनियों को सावधान होने की जरूरत है।"
दरअसल, राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं, वह 24 घंटे हिंसा, हिंसा, हिंसा, नफरत, नफरत, नफरत, असत्य, असत्य, असत्य करते रहते हैं। ये हिंदू हैं ही नहीं। आप हिंदू हो ही नहीं सकते। हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए। सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए।
बता दें कि बयान के बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है। मैंने भाजपा को हिंसक कहा। भाजपा पूरा हिंदू समाज नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story