अन्य

कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ उनके मानसिक दिवालियापन का सबूत : कमलजीत सहरावत

jantaserishta.com
12 Nov 2024 8:05 AM IST
कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ उनके मानसिक दिवालियापन का सबूत : कमलजीत सहरावत
x
नई दिल्ली: भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की न्याय यात्रा सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने बीते 10 साल में दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है।
इस पर भाजपा सांसद ने कहा, "कांग्रेस की न्याय यात्रा उनकी मानसिकता को दिखाती है। जिस पार्टी के साथ हाथ मिलाकर वह दिल्ली में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। इंडी गठबंधन में शामिल दोनों पार्टियां सरकार बनाने की कोशिश कर रही थीं। आज अगर वह न्याय यात्रा में दिल्ली सरकार से सवाल पूछ रहे हैं तो उनके मानसिक दिवालियापन का इससे बड़ा कोई सबूत नहीं हो सकता है।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्याय यात्रा निकालनी चाहिए क्योंकि 10 साल में जो दिल्ली की दुर्दशा हुई है। वह अपने आप में दिल्ली को शहर कहने लायक भी नहीं है। राजधानी तो बहुत दूर की बात है। लेकिन कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वह गठबंधन में किसका साथ दे रहे थे।"
सहरावत ने कहा, "कांग्रेस की न्याय यात्रा को आप एक चुनौती के तौर पर देख रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार तीन बार बन चुकी है। जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भाजपा पर दिल्ली के लोगों ने विश्वास जताया है। कांग्रेस की न्याय यात्रा का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। न्याय यात्रा में जो कांग्रेस मुद्दे उठा रही है उसे दिल्ली की जनता नकार चुकी है। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन कर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन दिल्ली की जनता ने अपना मत भाजपा के पक्ष में दिया। भाजपा सभी सीटों पर जीतने में कामयाब हुई। न्याय यात्रा में कांग्रेस आम आदमी की नाकामी के मुद्दों को उठा रही है जो इंडी एलायंस में उनके ही साथी हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story