अन्य

बिहार में राजद से गठबंधन करने पर कांग्रेस को मिलेगा फायदा : रॉबर्ट वाड्रा

jantaserishta.com
28 March 2025 8:44 AM IST
बिहार में राजद से गठबंधन करने पर कांग्रेस को मिलेगा फायदा : रॉबर्ट वाड्रा
x
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि यूपी-बिहार जैसे राज्यों में कांग्रेस की स्थिति सुधारने के लिए पार्टी को लोगों के बीच रहना चाहिए। उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और उसका समाधान निकालना चाहिए। साथ ही जो वादे किए जाते हैं, उन्हें पूरे करने चाहिए।
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लालू यादव के परिवार को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों के जरिए लालू यादव के परिवार को परेशान कर रही है, जो बिल्कुल गलत है। जब भी कोई चुनाव होता है तो विपक्ष के उम्मीदवार को परेशान किया जाता है।
रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि अगर बिहार में तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस का गठबंधन होता है तो कांग्रेस और लालू परिवार को लाभ होगा। साथ ही इसका फायदा बिहार की जनता को भी मिलेगा।
उन्होंने भूपेश बघेल पर लगे आरोपों पर कहा कि जांच एजेंसियों ने कई बार उनके दफ्तर में छापेमारी की है, उन्हें बार-बार परेशान किया गया, इसी तरह भूपेश बघेल पर भी झूठे आरोप लगे हैं। वाड्रा ने कहा कि असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इस तरह से लोगों को परेशान करना गलत है।
रॉबर्ट वाड्रा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे सीएम बने थे, तब उनके परिवार को परेशान किया गया था, जिसके लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग होता है और यह गलत राजनीति है।
उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध को लेकर कहा कि जब किसी भी देश में जंग होती है तो वहां के लोगों को काफी दिक्कत होती है, उन्हें कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। युद्ध में बच्चों और महिलाओं की मौत पर रॉबर्ट वाड्रा ने दुख जताते हुए कहा कि राजनीति के चक्कर में दोनों तरफ के लोगों को इसमें झोंका जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story