अन्य
दाल के भाव पर दिए बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने लगवाया कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का होर्डिंग
jantaserishta.com
12 July 2024 8:58 AM IST

x
लखनऊ: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दाल के भाव को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान पर सियासत जारी है। अब इसको लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने होर्डिंग लगवाया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद शुक्ला द्वारा लगवाए गए होर्डिंग में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का फोटो लगा है। इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि, '100 रुपए से कम में दाल लेने के लिए संपर्क करें।' इसके साथ ही कृषि मंत्री के उस बयान को भी दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, '100 रुपए किलो से ज्यादा कहीं नहीं है दाल का भाव।'
दरअसल, इससे पहले मंगलवार को सूर्य प्रताप शाही कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख लखनऊ में प्राकृतिक खेती के विकास और उसकी रणनीतियों के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाही ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी दाल का भाव 100 रुपए किलों से ज्यादा नहीं है। इसी बयानबाजी को लेकर सियासत जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





