अन्य
पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली में निकाला कैंडल मार्च
jantaserishta.com
26 April 2025 8:02 AM IST

x
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
कांग्रेस नेता उदित राज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि इस कैंडल मार्च का मतलब सिर्फ इतना है कि हम सभी एक हैं। लेकिन, हम चाहते हैं कि मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लें जिससे पाकिस्तान को सबक मिले और भविष्य में वह इस तरह की कोई हरकत न करे।
उन्होंने कहा कि पूर्व में पाकिस्तान को सबक सिखाया गया है। 1965 में हम लाहौर तक घुस गए थे और 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए। जिस तरह से पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाई, यह कहीं न कहीं सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। हम सरकार के साथ खड़े हैं। हम चाहते हैं कि सरकार कोई सख्त कार्रवाई करे।
उदित राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "(लोकसभा में) नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को 'कैंडल मार्च' निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की।"
वीर सावरकर के मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से लगी 'फटकार' पर कांग्रेस नेता ने कहा, "मुझे तो लगता है कि राहुल गांधी ने जो तथ्य रखा उसमें कोई शक नहीं है।"
कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी और हम सभी इस कठिन समय में देश के साथ एकजुट हैं। यह कैंडल मार्च इस दुखद घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि है। हम यह भी मांग करते हैं कि कठोरतम संभव कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम लागू किए जाने चाहिए कि ऐसी घटनाएं और आतंकी कृत्य, विशेष रूप से पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से, दोबारा न हों।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





