अन्य

कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न बदलकर जलेबी रख लेनी चाहिए : अनिल विज

jantaserishta.com
12 Oct 2024 8:32 AM IST
कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न बदलकर जलेबी रख लेनी चाहिए : अनिल विज
x
अंबाला: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एक तरफ भाजपा में जश्न का माहौल है तो दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शीर्ष नेतृत्व चुनाव में मिली हार पर मंथन कर रहे हैं।
दिल्ली में इसे लेकर बैठक भी हुई। कांग्रेस की इस बैठक पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा, "राहुल गांधी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में रुचि नहीं थी। राहुल गांधी को तो जलेबी में रुचि थी।"
अनिल विज ने कहा, "कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न बदलकर जलेबी रख लेना चाहिए।" कांग्रेस में हार को लेकर गुटबाजी सामने आने लगी है। इस पर अनिल विज ने कहा, "हमें इनकी सच्चाई पहले दिन से पता है। भाजपा पहले दिन से कह रही थी कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएंगे।"
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद, माना जा रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नए चेहरे को दे सकती है। साथ ही कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नया विधायक दल का नेता चुन सकती है। इस पर विचार किया जा रहा है।
कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा, "हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के सारे फैक्ट निकाल दिए हैं। अब जनता डिफेक्ट निकाल रही है। जनता से बड़ी कोई अदालत नहीं है। जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि 8 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर परिणाम घोषित किए। चुनाव परिणाम में भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं, कांग्रेस को तीसरी बार विपक्ष में बैठना होगा। हालांकि, चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने सारा ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दिया है। हाल ही में कांग्रेस के कुछ नेता 20 शिकायतों के साथ चुनाव आयोग के पास पहुंचे थे। चुनाव आयोग ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह जांच करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story