अन्य
कांग्रेस को नकारात्मक राजनीति से बचना चाहिए : विश्वास सारंग
jantaserishta.com
26 Nov 2024 8:45 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को आईएएनएस से बात करते हुए संसद के शीतकालीन सत्र और विपक्ष के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम के मुद्दे पर अपनी बातें रखी।
सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई। संसद सत्र के पहले ही दिन पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर हिंसा समेत कई मुद्दों को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
भाजपा नेता विश्वास सारंग ने इस पर कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को चाहिए कि वो सार्थक भूमिका का निर्वहन करे। केवल मीडियाबाजी और अखबारों में छपने के लिए इस तरह से संसद के सत्र को बर्बाद करना नकारात्मकता है।
उन्होंने कहा कि संसद में बोलने के लिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष ना तो सड़क पर और ना ही संसद में लड़ाई लड़ सकते हैं। इसलिए, हुड़दंग करके वो अपनी फेस सेविंग कर रहे हैं और बिना किसी मुद्दे का मुद्दा बनाकर इस देश की कमाई को बर्बाद करने का काम कांग्रेस और विपक्ष के नेता कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ईवीएम पर सवाल उठाने से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह बताएं कि वायनाड की लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत हुई है, तो वहां पर उन्होंने ईवीएम पर कुछ हरकत की थी? जीत जाओ तो सब अच्छा और अगर हार जाओ तो ईवीएम खराब है, ऐसी नकारात्मक राजनीति करते-करते कांग्रेस का यह हाल हुआ है।
सारंग ने आगे कहा कि अगर वो लोग महाराष्ट्र के चुनाव पर टिप्पणी कर रहे हैं, तो ये जनता का अपमान है। यही कारण है कि जनता कांग्रेस को पटक-पटक कर पीट रही है। कांग्रेस पार्टी को अवलोकन करना चाहिए और किस कारण से जनता उनको नकार रही है, इसपर विचार करना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





