अन्य
कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' 28 अप्रैल को ग्वालियर में
jantaserishta.com
23 April 2025 8:46 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया है कि राज्य में कांग्रेस 28 अप्रैल को ग्वालियर में विशाल रैली का आयोजन करने जा रही है।
राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी एवं राजनीतिक मामलों की बैठक के बाद उमंग सिंघार ने कहा कि देश में संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का हनन किया जा रहा है। किसान, मजदूर, गरीब, युवा परेशान हैं। इनके हक के लिए कांग्रेस लड़ने को तैयार है। इसी क्रम में 28 अप्रैल को ग्वालियर में एक विशाल रैली होने जा रही है।
बताया गया है कि मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने, एवं आगामी आंदोलनों एवं अभियानों को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई। बैठक का प्रमुख जोर आगामी 'संविधान बचाओ अभियान' पर रहा। निर्णय लिया गया कि 25 से 30 अप्रैल के बीच 'संविधान बचाओ रैली' आयोजित की जाएगी।
मध्य प्रदेश में 28 अप्रैल से ग्वालियर में एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले में रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, कृषि संकट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की बदहाली आदि मुद्दों को उजागर किया जाएगा। युवाओं, किसानों, मजदूरों और दलित समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अलावा विधानसभा स्तरीय 'संविधान बचाओ' रैलियां 11 मई से 17 मई तक हर विधानसभा क्षेत्र में होंगी जिनमें कांग्रेस के विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता जन जागरण करेंगे। ईडी, सीबीआई और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, संवैधानिक संस्थाओं की अवहेलना, महिलाओं, दलितों और आदिवासियों के अधिकारों पर हमलों को उजागर किया जाएगा। इसके बाद 20 से 30 मई तक घर-घर संपर्क अभियान चलेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





