अन्य
कांग्रेस शासित राज्य पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे : अनुराग ठाकुर
jantaserishta.com
6 May 2025 8:26 AM IST

x
हमीरपुर: कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सोमवार को हमीरपुर में सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने सरकार पर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने वाले केंद्र सरकार के फैसले पर सख्ती और पारदर्शिता नहीं अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य पाकिस्तानी नागरिकों के निष्कासन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, "प्रदेश में वैध एवं अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार के आदेश के अनुरूप प्रदेश से निष्कासित करने को लेकर 2 मई तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।" उन्होंने सवाल उठाया कि हिमाचल प्रदेश सहित कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में आज तक कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?"
उन्होंने कहा, "जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या के बाद केंद्र सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए थे, जिनमें वैध और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस भेजने के अलावा सिंधु जल संधि, 1960 को रद्द करना प्रमुख है। वहीं, कांग्रेस के मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सहित तमाम कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान के पक्ष में आ रहे हैं, जिसका लाभ पाकिस्तानी नेताओं को मिल रहा है। कांग्रेस साफ करे कि वह भारत के साथ है या नहीं?"
केंद्रीय कैबिनेट के जाति जनगणना कराने के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं की तरफ से की जा रही बयानबाजी पर अनुराग ठाकुर ने कहा, "जाति जनगणना के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो पता चलेगा कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के बयान और पत्र इसके विरोध में थे। साल 2004 से 2014 तक देश में यूपीए की सरकार थी और 2011 में जनगणना हुई थी। लेकिन उस समय कांग्रेस ने जाति जनगणना नहीं करवाया। काका कालेकर की रिपोर्ट को कांग्रेस ने हमेशा लंबित रखा, मंडल कमीशन को लागू नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से जाति जनगणना और आरक्षण के खिलाफ रही है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





