अन्य

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया थीम सॉन्ग

jantaserishta.com
24 Jan 2025 8:44 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया थीम सॉन्ग
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया। इसका शीर्षक "हर जरूरत होगी पूरी, दिल्ली में कांग्रेस है जरूरी" रखा गया है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया। हम साथ मिलकर दिल्ली को खुशहाल बनाएंगे, हमने पहले किया था, फिर कर दिखाएंगे।"
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि यह थीम सॉन्ग पार्टी की सारी गारंटी को दर्शाता है। यह एक उत्साह भी दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी जनता के बीच किस उत्साह के साथ पहुंच रही है। लोगों के मन में भी बहुत उत्साह है।
थीम सॉन्ग की लॉन्चिंग के मौके पर पवन खेड़ा ने मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शराब की लत व्यक्ति, परिवार और समाज को बर्बाद कर देती है, लेकिन शराब के जरिए पैसे कमाने की लत न केवल व्यक्ति और उसके चरित्र को बर्बाद करती है, बल्कि हमने यह भी देखा है कि कैसे केजरीवाल ने हमारी आंखों के सामने इस पूरे शहर को बर्बाद कर दिया है।
उन्होंने कहा, "इस 'शराब प्रभावित पार्टी' ने, जिसे आप सभी आम आदमी पार्टी कहते हैं, हमारी आंखों के सामने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बुनियादी ढांचे वाले शहर को बर्बाद कर दिया है। हम सभी ने इसे देखा है, हम सभी इस बात के गवाह हैं कि यह शहर और इसका बुनियादी ढांचा कचरे के ढेर में तब्दील हो गया है।"
पवन खेड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते थे कि उनके पास हर मर्ज की दवा है। हमें दवा तो नहीं दिखी, लेकिन दारू की दलाली जरूर दिखी, जिसमें पूरी सरकार डूबी रही। अरविंद केजरीवाल साफ राजनीति का नारा लगाकर सत्ता में आए थे, लेकिन इनकी असलियत अब आपके सामने है। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घोटाला किया हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story