अन्य
कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का काला इतिहास जारी है : जेपी नड्डा
jantaserishta.com
18 Aug 2024 9:59 AM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार का इतिहास काला है और यह नेशनल हेराल्ड से लेकर कर्नाटक के मैसूरु भूमि घोटाले तक जारी है।
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं द्वारा कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के खिलाफ जारी बयानबाजी की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि नेशनल हेराल्ड से लेकर मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) घोटाले तक कांग्रेस के भ्रष्टाचार की विरासत जारी है। उन्होंने कांग्रेस को तल्ख शब्दों में नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को इस फैसले ( राज्यपाल के फैसले) को असंवैधानिक बताने की बजाय अपने कृत्यों पर विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता का विश्वास तोड़ने का काम किया। इन्होंने व्यक्तिगत लाभ के लिए भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस को अपने कृत्यों पर आत्मचिंतन करना चाहिए। नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस खुद को दलितों और अल्पसंख्यकों की हितैषी बताती है, लेकिन उनके मुख्यमंत्री दलित परिवार की जमीन हड़पने में शामिल हैं। यह कांग्रेस की दोहरी नीति और परिवारवादी राजनीति का एक और उदाहरण है।
जे.पी. नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार जारी है! नेशनल हेराल्ड से लेकर कर्नाटक के एमयूडीए घोटाले तक, कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का इतिहास जगजाहिर है। बार-बार, उन्होंने निजी लाभ के लिए लोगों का भरोसा तोड़ा है।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इस फैसले को असंवैधानिक बताने की बजाय अपने कर्मों पर विचार करना चाहिए। कांग्रेस खुद को दलितों और अल्पसंख्यकों का संरक्षक बताती है, जबकि उनके अपने ही एक मुख्यमंत्री दलित परिवार से जमीन हड़पने में शामिल हैं। यह कांग्रेस के पाखंड और परिवार-केंद्रित राजनीति का एक और उदाहरण है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





