अन्य
गहरे अवसाद में कांग्रेस पार्टी के नेता, खो चुके हैं जनता का भरोसा : के. लक्ष्मण
jantaserishta.com
17 Feb 2025 8:33 AM IST

x
निजामाबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिला स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण ने कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
लक्ष्मण ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी ने जनता का भरोसा पूरी तरह से खो दिया है। इस पार्टी के नेता अब गहरी निराशा और अवसाद से घिरे हुए हैं। चुनाव दर चुनाव हारने के बाद, कांग्रेस देश की राजनीति में अब अप्रासंगिक हो चुकी है।"
इसके साथ ही, उन्होंने तेलंगाना सरकार द्वारा की गई जाति जनगणना की आलोचना की और इसे "फर्जी प्रक्रिया" करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जाति जनगणना केवल एक धोखा है, जो असल में मुसलमानों के लिए की गई है।
के. लक्ष्मण ने यह भी कहा कि इस सर्वेक्षण के नतीजे फर्जी पाए गए हैं और प्रदेश सरकार जातियों और धर्मों के बीच दरार डालने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगारों और छात्रों से किए गए सभी वादों को राज्य सरकार ने पूरा नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी ने केवल चुनावी लाभ के लिए जनता से झूठ बोला। हर छह महीने में कर्मचारियों को डीए बढ़ाना था, उन वादों को पूरा नहीं किया। रेवंत रेड्डी सरकार का भी वही हश्र होगा जो बीआरएस पार्टी का हुआ था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





