अन्य
हरियाणा बजट पर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव का निशाना, 'गरीब की जेब पर डाका डाला गया'
jantaserishta.com
20 March 2025 8:43 AM IST

x
नई दिल्ली: नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाले हरियाणा की भाजपा सरकार ने विधानसभा में बजट पेश किया। बजट को लेकर कांग्रेस नेता भाजपा पर हमलावर हैं। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने बुधवार को बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि गरीब आदमी की जेब पर डाका डाला गया है।
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा की भाजपा सरकार के प्रदेश का बजट पेश करने को लेकर कैप्टन अजय यादव ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "बजट में करीब 3.5 लाख करोड़ का कर्जा है। 30 प्रतिशत कर्ज के ब्याज में चला जाएगा। 45 प्रतिशत सैलरी और पेंशन में जाएगा। उसके बाद बहुत कम बजट बचेगा। उतने बजट में वो क्या करेंगे। गरीब आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है, उन्होंने सिर्फ 2,100 रुपए का झुनझुना इनको पकड़ा दिया।"
हरियाणा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने को लेकर अजय यादव ने कहा, "केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। अगले विधानसभा चुनाव में करीब 4.5 साल बचे हुए हैं। ऐसे में किसी को अपना ट्रांसफर कराना है, किसी को नौकरी लेना है, किसी को अपना फंड लेना है। ऐसे में जनता यह चाहेगी कि जो पार्टी सत्ता में हैं, उनका साथ दें।"
हरियाणा कांग्रेस के संगठन में फेरबदल की चर्चाओं को लेकर उन्होंने कहा, "इसको लेकर हमारे प्रभारी हरि प्रसाद सबकी बात सुन रहे हैं। उनसे कई नेताओं ने मुलाकात की है। कई मीटिंग हो रही है। जल्द ही सीएलपी नेता और अन्य मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा। हरियाणा का बजट भी पास हो गया, विपक्ष ने इसमें अपनी भूमिका भी निभा दी। अभी सीएलपी नेता नहीं बन पाया है, इसकी कमी खलती है, लेकिन जल्द ही इसका मुद्दा सुलझा लिया जाएगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





