अन्य

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने जाति आधारित जनगणना पर चर्चा के लिए लोकसभा में दिया नोटिस

jantaserishta.com
7 Aug 2024 10:40 AM IST
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने जाति आधारित जनगणना पर चर्चा के लिए लोकसभा में दिया नोटिस
x
नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने बुधवार को जाति आधारित जनगणना पर चर्चा के लिए सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर से जाति आधारित जनगणना पर चर्चा करने की मांग की है।
मणिकम टैगोर ने पत्र में लिखा, ''मैं सदन की कार्यवाही स्थगित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने की अनुमति मांगना चाहता हूं, ताकि एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जा सके।''
उन्होंने कहा, ''आज मैं जाति आधारित जनगणना की तत्काल आवश्यकता पर बात कर रहा हूं। जनगणना के लिए बजट में राशि 3,768 करोड़ रुपये से 1,309.46 करोड़ रुपये की गई है। जो प्रभावी डेटा संग्रह के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में चिंता पैदा करती है। यह कटौती हाशिए पर पड़े सामाजिक न्याय और वंचित समुदायों के लक्षित कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।''
उन्होंने आगे कहा, ''आवश्यक धन की कमी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया की प्रभावशीलता को प्रभावित करती है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि सामाजिक न्याय और समान प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जाति आधारित जनगणना को प्राथमिकता दी जाए और उसे पूरा किया जाए।"
इससे पहले लोकसभा में मंगलवार को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में गिराए गए परमाणु बम के कारण मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और पीड़ित लोगों को याद किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज से 79 वर्ष पूर्व 6 अगस्त और 9 अगस्त 1945 को क्रमशः हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु बम गिराए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप हजारों व्यक्तियों की मौत हो गई थी और लाखों लोग घायल हुए थे या जीवन भर के लिए अपंग हो गए थे। इस घटना ने पहली बार मानवता का परमाणु बम की विभीषिका से परिचय कराया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story