
x
सहारनपुर: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह संभल हिंसा मामले में बेहद ही गुस्से में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आज देश में मुसलमानों का ऐसा हाल कर दिया है कि "घर से बाहर निकलेंगे तो पुलिस मारेगी"। बहराइच में घर के अंदर रहे तो घर से बाहर निकालकर मारा गया। मुसलमान आखिर क्या करें।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि संभल की शाही जामा मस्जिद में एक बार सर्वे हुआ। सब कुछ शांतिपूर्ण रहा। लेकिन, सुनियोजित तरीके से आदमी भेजे जाते हैं। नारे लगवाए जाते हैं, जब आमने-सामने आते हैं तो पुलिस द्वारा गोली चलाई जाती है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस देश को मत जलाओ। नफरत से कुछ नहीं निकलने वाला है। नफरत की आग में हम सब झुलस जाएंगे।
संभल में जिस तरह की घटना हुई है। इससे एक चीज तो साफ है कि हमारी जान की कोई कीमत ही नहीं है। गोलियां चलाई जा रही थी, शरीर से गोली आर-पार हो रही है।
पत्थरबाजों को काबू करने के लिए उनके पैर में गोली मारी जा सकती थी। पुलिस लाठीचार्ज कर सकती थी। लेकिन, पुलिस ने गोली चलाई।
पुलिस द्वारा जितने भी पोस्टर जारी किए गए हैं। उनमें पत्थरबाज पत्थर लिए दिखाई दे रहे हैं। किसी के हाथ में मुझे तमंचा नहीं दिखाई दिया। तमंचे में इतनी शक्ति नहीं होती है कि उसकी गोली आर-पार हो जाए। मैंने भी शूटिंग की है और मुझे इसकी जानकारी है। संभल हिंसा में जिनके घर तबाह हो गए उनके लिए बात नहीं हो रही है। बस पत्थरबाजों पर चर्चा हो रही है। अगर पत्थरबाज हैं तो हिरासत में लो, सख्ती करनी चाहिए। यह नहीं होना चाहिए कि सीधे जान से मार देंगे। अगर अपराधियों के पैर में गोली मार रहे थे तो पत्थरबाजों के पैर में भी गोली मार देते।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





