अन्य
अवैध खनन मामले में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार सहित अन्य पर गिरी गाज, 122 करोड़ की संपत्ति अटैच
jantaserishta.com
13 Aug 2024 8:17 AM IST

x
नई दिल्ली: ईडी ने सोमवार को सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, इनोले के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कथित अवैध खनन मामले में 122 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसके अलावा, ईडी ने 100 एकड़ से अधिक कृषि भूमि और अन्य अचल संपत्तियां भी जब्त की।
ईडी ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा, “ये सभी संपत्तियां ऐसे व्यक्तियों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं, जो दिलबाग सिंह और सुरेंद्र पंवार द्वारा नियंत्रित हैं। ये लोग अवैध खनन में लिप्त हैं।”
इस संबंध में बीते दिनों ईडी ने सोनीपत विधानसभा सीट से 55 वर्षीय कांग्रेस विधायक दिलबाग सिंह और पंवार के खिलाफ छापेमारी की थी और उन्हें गिरफ्तार किया था। ईडी ने अपने बयान में बताया कि जब्त अचल संपत्ति में 100 एकड़ से अधिक कृषि भूमि, कुछ वाणिज्य भूखंड और अन्य भवन शामिल हैं।
ये संपत्तियां गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, चंडीगढ़ और पंजाब के कई जिलों में हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





