अन्य
पहलगाम आतंकी हमले की कांग्रेस नेताओं ने की निंदा, कहा- पूरा देश एकजुट है
jantaserishta.com
23 April 2025 8:14 AM IST

x
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर हम सब एकजुट हैं।
पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में हम सब एकजुट हैं और जो आतंकवाद हो रहा है, उसे हमेशा किसी न किसी का समर्थन हासिल होता है, इसलिए तो ऐसा होता है। हम चाहते हैं कि इस देश से आतंकवाद खत्म हो, कश्मीर में अमन-चैन हो और आतंकवाद को खत्म करने के सभी प्रयास सफल हों। हम सब मिलकर देश के लिए इन प्रयासों में अपना योगदान देंगे।"
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है। बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर घूमने आए थे। पहले इस तरह की घटनाओं के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में माहौल शांतिपूर्ण रहा है और पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जम्मू-कश्मीर में स्थिति सकारात्मक थी, लेकिन आज हुआ आतंकी हमला बहुत दुखद घटना है।"
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पहलगाम में जो हुआ है, वो चिंताजनक है। हम मान रहे थे कि जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली हुई है, लेकिन मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि 24 से अधिक लोग आतंकी हमले में हताहत हुए हैं। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अधिक प्रयास करे। इस दुख की घड़ी में पूरा देश एक साथ खड़ा है।"
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हिंदू तीर्थ यात्रियों पर हमला निंदनीय है। आज जिस तरीके से 25 से अधिक हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर मौत के घाट उतारा गया, जिसकी अखिल भारतीय संत कठोर शब्द में निंदा करता है। मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी से मांग करता हूं कि सेना का इस्तेमाल कर आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





