अन्य
घायल भाजपा सांसदों पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, वो झूठ का प्रपंच फैला रहे
jantaserishta.com
21 Dec 2024 8:14 AM IST

x
रांची: संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान घायल भाजपा सांसद को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस मुद्दे पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा भाजपा झूठ का प्रपंच फैला रही है।
राजेश ठाकुर ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी झूठा प्रपंच फैला रही है। झूठी एफआईआर कराई गई है। ये लोग नफरत फैला रहे हैं और हिंसक हो चुके हैं। प्रियंका गांधी के साथ जैसा सलूक किया गया, वह किसी से छुपा नहीं है। किस तरह उनके सांसद अभद्रता से बात कर रहे थे, यह किसी से छुपा नहीं है। लेकिन एफआईआर राहुल गांधी पर दर्ज कराई गई।
कांग्रेस नेता ने कहा, "जो घटना घटी, इसमें उनके सांसद घायल हुए। उन्होंने खुद माना कि राहुल गांधी सामने खड़े थे और पीछे से धक्का दिया गया, तो ऐसे में दोषी कौन हुआ? राहुल गांधी पर जबरदस्ती एफआईआर दर्ज कराई गई। ऐसी चीजें लगातार होती रही हैं, कोई नई बात नहीं है। भीमराव आंबेडकर को जैसे अपमानित किया गया, उससे ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बात की जा रही है।"
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से मंदिर-मस्जिद को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस नेता ने संभल की घटना का उदाहरण देते हुए कहा, "मोहन भागवत अपनी बात कहते रहे हैं। लेकिन, हर दिन नफरत की बात सामने आ रही है। संभल में सभी ने देखा है कि किस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उनके लोग कैसे बयान दे रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी ने कहा है कि नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। इससे मोहन भागवत सहमत दिखाई देते हैं।"
कांग्रेस नेता ने कहा कि "भागवत ने सही कहा है कि कई लोग कानून और संविधान को ताक पर रखकर जबरदस्ती हिंदुओं का नेता बनना चाहते हैं। ऐसी हरकते होंगी, तो कोई भी व्यक्ति व्यथित होगा। भाजपा को उनकी बातों को समझना चाहिए कि वो देश में ऐसा माहौल नहीं बनाए।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





