अन्य
कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के साथ मिले हैं : अभय चौटाला
jantaserishta.com
25 Jan 2025 8:17 AM IST

x
चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कांग्रेस के विधायकों द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री के मंच को साझा करने और मुख्यमंत्री की सराहना करने पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के साथ मिले हुए हैं और उनकी पूरी कोशिश भाजपा को सत्ता से बाहर करने की नहीं, बल्कि उसे सत्ता में बनाए रखने की है।
अभय चौटाला ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने पहले भी उदाहरण दिया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा की भूमिका क्या रही थी। उन्होंने भाजपा को सत्ता में बनाए रखने के लिए गलत तरीके से टिकट वितरण किया था। अब कांग्रेस के बड़े नेता यह स्वीकार करने लगे हैं कि भूपेंद्र हुड्डा की मेहरबानी की वजह से भाजपा सत्ता में है। कांग्रेस के विधायक भी अब भाजपा की सराहना करने लगे हैं, जबकि जनता ने उन्हें भाजपा के खिलाफ वोट दिया था।
चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के इन नेताओं ने जनता के साथ विश्वासघात किया है और अपनी पार्टी के साथ भी गद्दारी की है। उन्होंने यह भी कहा कि आईएनएलडी पहले भी विपक्ष की भूमिका निभाता थी और आगे भी वही भूमिका निभाएगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी अभय चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष की सरकार बननी चाहिए थी, वहां भाजपा के फायदे के लिए अड़ियल रवैया अपनाया गया है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए खेल खेला है, वह भाजपा की मदद कर रही है। कांग्रेस खुद नहीं चाहती कि भाजपा सत्ता से बाहर हो।
हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भी अभय चौटाला ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं दिया और सरकार के पूर्व और मौजूदा मंत्रियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे खुद कह रहे थे कि राज्य में विकास नहीं हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





