अन्य
देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस, हरियाणा में फिर आएगी भाजपा : सीएम भजनलाल शर्मा
jantaserishta.com
27 Sept 2024 8:21 AM IST

x
पानीपत: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है और जम्मू कश्मीर में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समालखा विधानसभा क्षेत्र में एक जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के पिछले घोषणा पत्र को उठाकर देख लें, वह झूठ और लूट के अलावा कुछ नहीं करती है। देश में जब भी चुनाव आते हैं तो कांग्रेस बड़े-बड़े घोषणा पत्र लाती है और जनता से झूठे वादे करती है। देश और प्रदेश में अगर कोई भ्रष्टाचार की जननी है तो वह कांग्रेस है। इसलिए, मैं आपसे अपील करने आया हूं कि आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है और भाजपा के पक्ष में मतदान करना है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं खाटू श्याम बाबा के पवित्र स्थान से आया हूं। मैं पानीपत के समालखा की इस पावन धरती को नमन करता हूं। इस धरती के लिए हमारे पूर्वजों ने भी अपना योगदान दिया है। मैं हरियाणा के पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते आपसे यही कहता हूं कि हम सब मिलकर हरियाणा को आगे बढ़ाने पर काम करें।"
सीएम भजनलाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि हरियाणा में भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है। मैंने जम्मू कश्मीर का भी दौरा किया है, वहां भी भाजपा की सरकार बनने वाली है।
बता दें कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 5 अक्टूबर को होगी, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए मतदान एक अक्टूबर को होना था, लेकिन चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों को बदल दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





