अन्य

सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग कर पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस : रविंदर रैना

jantaserishta.com
4 May 2025 8:41 AM IST
सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग कर पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस : रविंदर रैना
x
नई दिल्ली: कांग्रेस के लोकसभा सांसद एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। जम्मू-कश्मीर भाजपा के दिग्गज नेता रविंद्र रैना ने शनिवार को कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया।
जम्मू-कश्मीर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा, "भारतीय सेना ने (2016 के सर्जिकल स्ट्राइक में) पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह किया था। भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के चर्चे पूरी दुनिया में हुए थे। सभी ने भारतीय सेना का लोहा माना था और सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को सैल्यूट किया था। लेकिन बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने भारतीय सेना की शौर्य, शक्ति और देशभक्ति पर सवाल उठाया है। चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोल रही है।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के साथ "गद्दारी" की है। भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। हमारी सेना के जज्बे को पूरा देश सैल्यूट करता है। पूरी दुनिया भारतीय सेना की ताकत को सलाम करती है, लेकिन बहुत दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हमारी सेनाओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया है। कांग्रेस ने भारत माता की पीठ पर खंजर घोंपा है, यह उस वक्त किया है, जब पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। ऐसे वक्त में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करना और सबूत मांगना सेना के शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति के प्रमाण पर सवाल उठाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण तथा निंदनीय है। कांग्रेस ने बहुत बड़ा राष्ट्रद्रोह किया है।"
उल्लेखनीय है कि चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान कहा, "हमारे देश में कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? कहते हैं कि हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, कुछ नहीं हुआ। कहीं नहीं दिखी सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।"
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं तो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत हमेशा मांगता रहा हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story