अन्य
हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार, जनता देगी जीत का आशीर्वाद : कुमारी शैलजा
jantaserishta.com
13 Feb 2025 8:35 AM IST

x
फतेहाबाद: हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से सांसद कुमारी शैलजा ने बुधवार को कहा कि राज्य में आगामी निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।
कुमारी शैलजा फतेहाबाद में श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं और गुरु रविदास पुस्तकालय छात्रावास का शिलान्यास किया। इस दौरान फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया भी मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा, "हमारे कार्यकर्ता मेहनत करके पार्टी को जीत दिलाएंगे। हम जनता के बीच अपनी कार्यक्रम और नीतियों को लेकर जाएंगे। हमें उम्मीद है कि जनता कांग्रेस पार्टी को सेवा करने का अवसर जरूर देगी। निगम और परिषद का चुनाव कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी और अच्छे उम्मीदवार उतारे जाएंगे।"
गरीबी रेखा से नीचे की लिस्ट से हरियाणा के हजारों लोगों के नाम काटने के सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा कि जब तक सरकार जनगणना नहीं करवाती, तब तक सही आंकड़ा सामने नहीं आ सकता। इसलिए सरकार को जल्द जनगणना करवानी चाहिए। साल 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है। हम सटीक डेटा की मांग कर रहे हैं, जैसा कि सोनिया गांधी ने संसद में भी कहा था कि अगर आप जनगणना नहीं करवाएंगे तो हमारे पास असली आंकड़े नहीं होंगे।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज हमें यह भी नहीं पता कि देश में क्या हो रहा है। सरकार अलग-अलग आंकड़े जारी करती रहती है। आंकड़े तभी आएंगे जब जनगणना होगी, जो 2011 के बाद से नहीं हुई है। आप सभी ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री की बातें सुनी हैं, लेकिन असली तस्वीर सामने नहीं आ रही है।
भाजपा में मची आपसी कलह को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि पहले कांग्रेस पर इस प्रकार के सवाल उठाए जाते थे, लेकिन अब सबके सामने है कि सत्ता में आने के बाद भाजपा के अंदर क्या खेल चल रहा है। उन्होंने अनिल विज का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा को समझना चाहिए कि जब पार्टी के सीनियर नेता खुश नहीं है तो जनता कहां से खुश होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





