अन्य

आपसी लड़ाई में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही: गौरव गौतम

jantaserishta.com
26 Dec 2024 8:54 AM IST
आपसी लड़ाई में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही: गौरव गौतम
x
सोनीपत: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर सोनीपत के लघु सचिवालय में बुधवार को जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।
सुशासन दिवस के मौके पर भाजपा नेता गौरव गौतम ने कहा कि सरकार की नीतियों को हर आदमी तक पहुंचाना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर कटाक्ष किया। उनका कहना है कि कांग्रेस के समय ही भीमराव अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान अपमान हुआ है। आपसी लड़ाई में कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा ने भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है। कांग्रेस ने संविधान और भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति करना चाहती है। कांग्रेस में उदयभान और प्रभारी दीपक बावरिया के विवाद पर गौतम ने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन कांग्रेस आपसी लड़ाई में विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही है।
वहीं, किसान आंदोलन पर गौरव गौतम ने कहा कि किसानों का सबसे ज्यादा सम्मान हरियाणा की भाजपा सरकार ने किया है। खिलाड़ियों का सम्मान भी भाजपा पार्टी ने किया है। कांग्रेस ने खिलाड़ियों पर 48 करोड़ खर्च किए, तो वहीं भाजपा ने 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की नीतियां आम आदमी के हक में बनाई गई हैं। सभी सुविधाओं और सरकारी नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। सुशासन दिवस इसी का एक परिणाम है और जो अधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता देता है उसे भी सम्मानित किया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story