अन्य

कांग्रेस ने शुरू से बाबा साहेब अंबेडकर का क‍िया अपमान : विजय सांपला

jantaserishta.com
25 Dec 2024 8:19 AM IST
कांग्रेस ने शुरू से बाबा साहेब अंबेडकर का क‍िया अपमान : विजय सांपला
x
चंडीगढ़: संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर पर हो रहे विवाद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता विजय सांपला ने मंगलवार को कहा कि शुरू से ही कांग्रेस का काम अराजकता फैलाना और अंबेडकर का अपमान करना रहा है।
भाजपा नेता विजय सांपला ने आईएएनएस से कहा, "अंबेडकर का अपमान करना और अराजकता फैलाना, कांग्रेस का शुरू से यह काम रहा है। वो गृहमंत्री अमित शाह के जिस बयान की बात कर रहे हैं, पहले उनके भाषण को पूरा सुनें। सिर्फ बीच के अंश काट कर नहीं सुनें। अगर वो सुनेंगे तो उनकी भावना समझ में आएगी। उन्होंने यही कहा था कि आज जो कांग्रेस इतना अंबेडकर अंबेडकर कह रही है, अगर सच में उनकी बातों का अनुसरण किया होता तो आज लोग आपको सर पर बैठाते और आपकी स्थिति विपक्ष की नहीं होती।"
भाजपा नेता ने आगे कहा, "कांग्रेस ने अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, लेकिन उनको जिसने हराया, उस व्यक्ति को सम्‍मान‍ित क‍िया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया, अर्थव्यवस्था में उनके बहुत से योगदान है, इन चीजों को सभी जानते हैं। ऐसे में कांग्रेस शुरुआत से बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान करने का सिलसिला जारी रखा है। कांग्रेस ने उनके नाम पर एक भी स्मारक नहीं बनवाया। बाबा साहेब अंबेडकर को सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने दिया है।"
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अनशन को लेकर भाजपा नेता ने कहा, "डल्लेवाल की हमें चिंता है। उनके स्वास्थ्य, जानमाल की हम प्रार्थना करते हैं। वो जिस एमएसपी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। केंद्र ने जिस पर एमएसपी दिया है, उसको पंजाब सरकार लागू नहीं कर रही। धान की फसलों पर सभी ने देखा। पंजाब सरकार ने धान की खरीद-फरोख्त के बीच में अपना हिस्सा ढूंढने की कोशिश की। पंजाब सरकार अपना सही रोल अदा नहीं कर रही है। वो किसानों को भड़काने का काम कर रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story