अन्य

हरियाणा में कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई : किरण चौधरी

jantaserishta.com
14 Sept 2024 8:54 AM IST
हरियाणा में कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई : किरण चौधरी
x
भिवानी: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सियासी तपिश बढ़ती जा रही है। इसके अलावा, इन सब के बीच कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, जिस पर भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने प्रतिक्रिया दी।
किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में एक दूसरे के जूतम-जुत, लट्ठम-लट्ठ हो रहे हैं। तमाम लोगों ने देखा कि आखिरी समय तक इनकी टिकट ही नहीं बंट पाई। कांग्रेस नेताओं ने अपने स्वार्थ की राजनीति की है, जिसके कारण हरियाणा में पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को खत्म कर दिया है। अपनी ही नेताओं को खत्म करने वाली पार्टी आगे कैसे बढ़ेगी? हरियाणा में कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। स्वार्थ की राजनीति करने वाले दूसरे को कैसे बढ़ने देंगे। कई ऐसे लोग हैं, जो सालों से इनके साथ लगे हुए थे, उन्हें टिकट देने का वादा किया गया था, लेकिन उनके साथ धोखा किया गया।
उन्होंने कहा कि मैंने राम किशन फौजी का वह बयान भी सुना कि तू जा और तैयारी कर, तेरा टिकट पक्का है। राम किशन फौजी का कहना है कि उन्होंने बंसीलाल का घर छोड़ा और कांग्रेस में शामिल हुए, मुझे टिकट देने का वादा किया गया लेकिन, पार्टी ने मेरे साथ वादाखिलाफी किया।
किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में क्षेत्रवाद हावी है। भिवानी को पाकिस्तान माना जाता था। कांग्रेस ने भिवानी के विकास को नजरअंदाज किया और सारा ध्यान रोहतक पर केंद्रित किया था। पार्टी में झूठ और स्वार्थ की राजनीति हावी होने की वजह से पार्टी के नेता एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए प्रदेश की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, 8 अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रदेश में एक तरफ भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस सबके बीच आम आदमी पार्टी (आप) भी हरियाणा में अपनी जमीन तलाश रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story