अन्य
मनमोहन सिंह के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस : अनुराग ठाकुर
jantaserishta.com
30 Dec 2024 8:13 AM IST

x
सिरसा: कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। इसके जवाब में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी की मौत पर कांग्रेस ही राजनीति कर सकती है। पीएम मोदी ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। इसमें पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार से लेकर उनके स्मारक बनाने को लेकर निर्देश दिए गए। स्मारक के लिए ट्रस्ट को मंजूरी दे दी गई है। लेकिन, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि देश में साल 2013 में किसकी सरकार थी, जब कहा गया था कि अगर किसी पूर्व पीएम का देहांत होता है तो विशेष स्थान पर नहीं कराया जाएगा। यह सरकार थी कांग्रेस की, जिसने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया। उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में किया गया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन गरीबी नहीं हटाई, गरीबों को ही हटा दिया गया। लेकिन, पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 4 करोड़ गरीबों को पक्का मकान दिया गया। 3 करोड़ मकान और दिए जाएंगे। 5 लाख रुपये की आयुष्मान योजना दी गई।
बता दें कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर रविवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गांव पहुंचे थे।
सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के गांव चौटाला में जाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। चौटाला ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी और उन्होंने न केवल हरियाणा, बल्कि हिमाचल प्रदेश के विकास व हक की लड़ाई में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वो ऐसे नेता थे, जिन्होंने पार्टी की सीमाओं से परे जाकर देश और जनता के लिए काम किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





