अन्य

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पांच और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

jantaserishta.com
12 Sept 2024 8:22 AM IST
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पांच और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
x
नई दिल्ली: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की पांच और विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने बताया कि कश्मीर घाटी के बारामुला से मीर इकबाल और बांदीपोरा से निजामुद्दीन भट को टिकट दिया गया है।
जम्मू संभाग में कांग्रेस ने सुचेतगढ़ (एससी) से बुशन डोगरा, अखनूर (एससी) से अशोक भगत और छंब से तारा चंद को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा जम्मू संभाग में नगरोटा, भद्रवाह, डोडा और बनिहाल तथा घाटी में सोपोर की पांच सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगा। दोनों पार्टियों ने घाटी में माकपा के लिए एक सीट और जम्मू संभाग में पैंथर्स पार्टी के लिए एक सीट छोड़ी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story