अन्य

तृणमूल उम्मीदवारों को जीत की बधाई, भरोसा जताने के लिए जनता का नमन : अभिषेक बनर्जी

jantaserishta.com
24 Nov 2024 8:35 AM IST
तृणमूल उम्मीदवारों को जीत की बधाई, भरोसा जताने के लिए जनता का नमन : अभिषेक बनर्जी
x
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। सभी छह सीटों पर जीत के लिए पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
शनिवार को हुई मतगणना में तृणमूल कांग्रेस ने सभी छह विधानसभा सीटों सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर जीत का परचम लहराया है।
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सभी छह तृणमूल उम्मीदवारों को उनकी निर्णायक जीत के लिए बधाई, जिन्होंने जमींदारों, मीडिया और कोलकाता हाई कोर्ट के एक वर्ग द्वारा अपने निहित स्वार्थों के लिए बंगाल को बदनाम करने के लिए बनाए गए नैरेटिव को चुनौती दी। मदारीहाट के लोगों को विशेष धन्यवाद जिन्होंने हमें पहली बार आपकी सेवा करने का अवसर दिया। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों के सामने नतमस्तक हूं, जिन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से बांग्ला विद्रोहियों, उनके फर्जी नैरेटिव को खत्म किया और हम पर अपना भरोसा जताया।"
उन्होंने आगे लिखा, "लोगों की सेवा करने और बंगाल की गरिमा और गौरव को बनाए रखने के लिए टीएमसी के हर जमीनी कार्यकर्ता, जिला, ब्लॉक और अंचल नेता की कड़ी मेहनत, समर्पण के प्रति मैं आभार जताता हूं।"
पश्चिम बंगाल की सभी छह सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। सिताई सीट पर तृणमूल उम्मीदवार संगीता रॉय ने भाजपा के दीपक कुमार को 1,30,636 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। मदारीहाट सीट पर जयप्रकाश टोप्पो ने भाजपा उम्मीदवार राहुल लोहार को 28,168 वोटों से हराया है। नैहाटी सीट पर सतन डे ने भाजपा उम्मीदवार रूपक मित्रा को 49,277 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।
हरोआ विधानसभा सीट पर शेख रबी उल इस्लाम ने ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के उम्मीदवार पियारूल इस्लाम को 1,31,388 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। मेदिनीपुर सीट से सुजय हाजरा ने भाजपा उम्मीदवार सुभाजीत रॉय (बंटी) को 33,996 वोटों से हराया है। तलदांगरा सीट पर भी फाल्गुनी सिंघबाबू ने जीत दर्ज की है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने उम्मीदवारों की जीत पर काफी खुश नजर आयी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मां-माटी-जनता को विनम्र हृदय से प्रणाम। जय बांग्ला।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story