अन्य

टकराव टाला नहीं जा सकता, 'परमाणु कवच' को मजबूत करना जरूरी : किम जोंग उन

jantaserishta.com
30 Jan 2025 8:51 AM IST
टकराव टाला नहीं जा सकता, परमाणु कवच को मजबूत करना जरूरी : किम जोंग उन
x
सोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने एक परमाणु सामग्री उत्पादन केंद्र और एक परमाणु हथियार संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'सबसे क्रूर दुश्मन देशों' के साथ टकराव टाला नहीं जा सकता है और इसके लिए 'परमाणु कवच' को मजबूत करना 'जरूरी' है।
किम ने हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री के उत्पादन के लिए मुख्य प्रक्रियाओं की समीक्षा की और मौजूदा उत्पादन स्थिति के बारे में जानकारी ली।
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने किम के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया का 'सबसे क्रूर शत्रु देशों के साथ दीर्घकालिक टकराव टाला नहीं जा सकता है।" उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की सुरक्षा स्थिति, अपनी संप्रभुता, हितों और विकास की गारंटी के लिए परमाणु कवच को लगातार मजबूत करना 'जरूरी' है।
किम ने कहा कि उत्तर कोरिया के सामने शत्रुतापूर्ण ताकतों की चुनौतियां और अधिक स्पष्ट होती जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की परमाणु ताकत दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही हैं।
किम ने कहा कि 'शक्ति के बल पर शांति और सुरक्षा की गारंटी देना ही हमारा संघर्ष का तरीका और विकल्प है।'
योनहाप समाचार एजेंसी ने केसीएनए के हवाले से बताया कि उन्होंने हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री के उत्पादन की योजना को पूरा करने का आदेश दिया।
केसीएनए ने यह नहीं बताया कि किम ने किस परमाणु-सामग्री उत्पादन केंद्र का दौरा किया, लेकिन प्रकाशित तस्वीरों से पता चलता है कि यह वही साइट हो सकती है जिसका उन्होंने पिछले साल सितंबर में निरीक्षण किया था।
कुछ पर्यवेक्षक यह भी संभावना जताते हैं कि इस बार किम द्वारा दौरा किया गया उत्पादन आधार एक अलग परिसर हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story