अन्य

जहरीली शराब पीने से जिनकी हुईं मौतें, उनके परिजनों को द‍िया जाए मुआवजा : मोहन प्रकाश

jantaserishta.com
18 Oct 2024 8:38 AM IST
जहरीली शराब पीने से जिनकी हुईं मौतें, उनके परिजनों को द‍िया जाए मुआवजा : मोहन प्रकाश
x
नई दिल्ली: बिहार के छपरा और सीवान में जहरीली शराब का सेवन करने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस पर विपक्ष बिहार सरकार पर हमलावर है। विपक्ष का दावा है कि बिहार सरकार शराब माफियाओं के हाथों में चली गई है।
कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश ने इस मामले में गुरुवार को आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशासन का मॉडल है। जहरीली शराब पीने से लगातार कई बार मौतें हो चुकी हैं। लेकिन, सरकार की चिंता इस ओर नहीं दिखाई दे रही है। शराबबंदी के नाम पर एक व्यवस्था चल रही है। बिहार के जिलों में शराब माफियाओं का गिरोह पनप रहा है।
अगर कोई जहरीली शराब को लेकर शिकायत करे तो उसकी हत्या कर दी जाती है। प्रशासन के सामने ऐसी घटनाएं सामने आईं। प्रशासन ने इसे स्वीकार भी किया। लेकिन, फिर भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शराब माफियाओं के हाथ में बिहार सरकार पूरी तरह से चली गई है। कांग्रेस पार्टी इस घटना का विरोध करेगी। हम लोग सरकार पर दबाव बनाने का काम करेंगे। जिससे इस तरह की घटना भविष्य में न दोहराई जाए।
उन्होंने कहा, जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। सात लोगों ने अपनी आंख की रोशनी खो दी है। ऐसे लोगों को भी मुआवजा मिलना चाहिए। मुआवजा इसलिए मिलना चाहिए, क्योंकि, अगर प्रशासन सतर्क और मुस्तैद होता तो जहरीली शराब से लोगों की मौत नहीं होती। शराब पीने वाले लोगों ने यह सोच कर शराब का सेवन नहीं किया था कि यह जहरीली शराब होगी। इतने बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई है। बड़े स्तर पर बिहार में माफिया राज चल रहा है।
पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल का दावा है कि नया संसद भवन वक्फ की जमीन पर बना है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, उन्हें मालूम होगा, मुझे जानकारी नहीं है। उनके बयान पर मैं क्या जवाब दूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story