अन्य

बिहार में पुल-पुलिया गिरना बनी परंपरा: तेजस्वी यादव

jantaserishta.com
8 July 2024 8:34 AM IST
बिहार में पुल-पुलिया गिरना बनी परंपरा: तेजस्वी यादव
x
पटना: बिहार के मोतिहारी में ध्वस्त हुई पुलिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 19 दिन में 13 पुल गिरा, रविवार को मोतिहारी में फिर एक पुल गिरा। हमने पहले भी कहा था कि यह गंभीर मसला है। बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं और शासन-प्रशासन चुप्पी साधे है। ऐसा लगता है यह मामूली सी बात है, यह परंपरा बनती जा रही है। मैने हमेशा इस मुद्दे को उठाया है।
उन्होंने कहा कि पुल गिरना, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अपराध, बलात्कार, हत्या और लूट की घटना आए दिन हो रही है। सत्ता में बैठा कोई भी व्यक्ति इस पर बात नहीं करता। किस बात की डबल इंजन सरकार है? न बिहार के लिए कुछ हो रहा है? न कुछ बात हो रही है? बिहार में जो है, वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। पुल गिर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है।
महंगाई पर सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम आप लोगों से पूछना चाहते हैं, कोई एक सब्जी का नाम बता दो जो 45 रुपए किलो से कम हो? प्याज, टमाटर का क्या भाव है? गोभी का क्या भाव है? आलू का भाव बता दीजिए? पटना में आलू 45 रुपये किलो मिल रहा है। इस पर सरकार ध्यान देने वाली नहीं है। जो सब्जियां चार से पांच रुपए किलो मिलती थी, वह 100 रुपये किलो मिल रही है। लेकिन, इस पर कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है, लोग चुप्पी साधे हुए हैं। दिन रात हम लोगों को गाली देने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार किंगपिन लोगों को बचाती है। तेजस्वी का नाम लिया जाता है, इनका काम सिर्फ न्यूज को डाइवर्ट करना है। बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की कोई बात नहीं हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story