अन्य

आईओसी अध्यक्ष के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

jantaserishta.com
23 Feb 2025 5:00 PM IST
आईओसी अध्यक्ष के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार
x
बीजिंग: चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल ही में हारबिन एशियाई शीतकालीन खेलों में भाग लेने के लिए आए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया। बाख ने हार्बिन शीतकालीन खेल समारोह के सफल आयोजन और ओलंपिक कार्य के विकास में चीन के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा बहुपक्षीय सहयोग पर कायम रहकर आईओसी का डटकर समर्थन करता है।
बाख ने कहा कि हार्बिन में मैंने एक असाधारण उद्घाटन समारोह देखा, जहां खेल संस्कृति को उत्कृष्ठता के साथ दिखाया और चीन की खेल भावना उजागर करने के साथ चीनी सांस्कृतिक मूल्य को भी प्रसारित किया गया। मुझे लगता है कि चीनी लोग बाद में शीतकालीन खेल अधिक पंसद करेंगे और इस पक्ष में अधिक बड़ी सफलता पाएंगे।
बाख ने कहा कि मुझे चीन की महत्वकांक्षी, जीवंतता और दूरदर्शिता बहुत पसंद है। जब मैंने पहली बार राष्ट्रपति शी के मुंह से यह आंकड़ा सुना कि पेइचिंग शीतकालीन आलंपिक खेलों के आयोजन से 30 करोड़ लोग आइस और स्की खेलों में भाग लेंगे, तो मैं आश्चर्यचकित हो गया कि पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के आयोजन से भावी वैश्विक विंटर खेलों में बड़ा बदलाव आएगा। आज हमने यह लक्ष्य पूरा किया है। शीतकालीन खेलों में बड़ी प्रगति हुई है। इसके साथ प्रतिस्पर्द्धात्मक खेल की दृष्टि से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चीनी खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बाख ने कहा कि इधर कुछ साल चीन ने ओलंपिक आंदोलन के विकास में भारी योगदान दिया है, जैसे नानचिंग युवा ओलंपिक खेल, वर्ष 2022 पेइचिंग शीतकालीन खेल समारोह और हांगचो एशियाड इत्यादि।
साक्षात्कार में बाख ने कहा कि मैंने देखा है कि खेल चीनी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह सचमुच बहुत अच्छी बात है कि इतनी विशाल भूमि और इतनी बड़ी आबादी वाले देश में खेल कार्यों का तेजी से विकास हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story