अन्य

सीएम योगी के दंगा मुक्त प्रदेश की खुली पोल: इमरान मसूद

jantaserishta.com
15 Oct 2024 8:19 AM IST
सीएम योगी के दंगा मुक्त प्रदेश की खुली पोल: इमरान मसूद
x
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद सियासत गर्मा गई है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो डाले जा रहे हैं, बहुत ही भयावह है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले को देखना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी के दंगा मुक्त प्रदेश का दावा कहां चला गया। उनकी नाक के नीचे दंगा हो रहा है। खुलेआम दंगाइयों को छूट मिली हुई है। कुछ लोगों की मृत्यु हुई है। लोगों के घर जला दिए और खुलेआम दंगाई उपद्रव करते हुए घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन कहां और क्या कर रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह देखना चाहिए।"
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि चढूनी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में क्या नतीजा मिला है। यह सबने देखा है। मेरा मानना है कि जहां जरूरत हो वहां वो बोले तो बेहतर रहेगा। मुझे चढूनी के बयान पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story