अन्य

निर्माणाधीन फ्लाईओवर का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी ने कहा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

jantaserishta.com
6 July 2024 5:34 PM IST
निर्माणाधीन फ्लाईओवर का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी ने कहा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
x
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर/दाउदपुर फ्लाईओवर और सिक्स लेन मार्ग का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ युद्धस्तर पर करने की हिदायत देते हुए दो टूक चेतावनी भी दी।
सीएम ने कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर और सिक्स लेन निर्माण की भौतिक प्रगति जानने के साथ ही इसके लेआउट मैप का भी अवलोकन किया। सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए। साथ ही मार्ग के दोनों तरफ के नालों को इस तरह बनाया जाए जिससे कहीं भी जलजमाव की समस्या न आने पाए। यदि जलजमाव हुआ तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि जनता को तनिक भी असुविधा न होने पाए। इसके लिए सर्विस लेन को भी तेजी से तैयार कर लिया जाए। साथ ही नाले को कवर्ड कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि इसका इस्तेमाल फुटपाथ के रूप में किया जा सके। सीएम योगी ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। यदि कहीं कोई खामी मिली तो सख्त कार्रवाई तय है।
मुख्यमंत्री ने देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंजू नाम की एक महिला की समस्या भी सुनी। उन्हें जमीन का तत्काल मुआवजा देने के साथ ही सुविधानुसार प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story